
donate tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर ऐसी गलती की जाए तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात्रि के बाद दूध दान करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। दूध का संबंध चंद्रमा के साथ-साथ सूर्य से भी है। रात्रि में दूध दान करना अशुभ हो सकता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय दूध और उससे बनी दही का दान करने से बचना चाहिए। दही को शुक्र का प्रतीक माना जाता है, जो सुख और वैभव दोनों देता है। इसलिए कहा जाता है कि रात में दही का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप सूर्यास्त के बाद दही दान करते हैं तो आपको चारों ओर से परेशानियां घेर लेंगी।
रात के समय नमक दान करना भी गलत माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और प्रगति में बाधा आती है। दान करने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। कई शोध से ये पता चला है कि दान करने से इंसान के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।