_651856927.png)
Up Kiran, Digital Desk: करवा चौथ जैसे खास पर्व पर महिलाएं सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस दिन सिर्फ श्रृंगार ही नहीं, बल्कि उसमें शामिल हर एक चीज का भी एक गहरा धार्मिक महत्व होता है? खासकर चूड़ियों को लेकर। जी हां, कई महिलाएं अब सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक और ज्योतिषीय अहमियत को ध्यान में रखते हुए चूड़ियों का चुनाव करती हैं।
चूड़ियों की खनक क्यों मानी जाती है शुभ?
कहा जाता है कि चूड़ियों की खनक न सिर्फ वातावरण को सकारात्मक बनाती है, बल्कि मानसिक शांति भी देती है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। यही वजह है कि करवा चौथ जैसे व्रत में इनका विशेष स्थान होता है।
कितनी चूड़ियां पहनना होता है शुभ? जानिए सही संख्या
अगर आप सोच रही हैं कि हाथ में कितनी चूड़ियां पहननी चाहिए, तो इसका जवाब है—कम से कम 11 या 21। ज्योतिषियों के अनुसार, शादीशुदा महिलाओं को 21 चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है। इससे विवाहिक जीवन में संतुलन बना रहता है और ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल रहती है। खासकर बुध और चंद्रमा जैसे ग्रह, जो संवाद और भावनाओं को प्रभावित करते हैं, वो मजबूत होते हैं।
करवा चौथ पर इन रंगों की चूड़ियां पहनें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
इस दिन चूड़ियों के रंग का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है। लाल, महरून, हरा, पीला और केसरिया रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना गया है। वहीं, काले या भूरे जैसे रंगों से बचना चाहिए। अगर आपकी ड्रेस इन रंगों से मेल खाती है, तो उसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।