Up Kiran, Digital Desk: हम अक्सर यह सुनते हैं कि हरी सब्जियाँ और सलाद सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यह बात कई हद तक सही है, लेकिन हर सब्जी को कच्चा खाना सुरक्षित नहीं होता। कुछ सब्जियों में प्राकृतिक रूप से टॉक्सिन, परजीवी और बैक्टीरिया होते हैं, जो केवल अच्छे तरीके से पकाने पर समाप्त होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन सब्जियों को कच्चा खाने से पेट की समस्याएं, इंफेक्शन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं उन 5 सब्जियों के बारे में जिन्हें कच्चा नहीं खाना चाहिए।
अरबी के पत्ते
अरबी के पत्ते खाने में स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाना खतरनाक हो सकता है। इनमें हानिकारक बैक्टीरिया और टेपवर्म के अंडे हो सकते हैं, जो सामान्य धुलाई से खत्म नहीं होते। इसलिए अरबी के पत्तों को हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए।
पालक और केल
पालक और केल में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाना नुकसानदेह हो सकता है। इनमे परजीवी हो सकते हैं और ऑक्सालेट की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकती है। इन्हें उबालकर या भाप में पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।
पत्तागोभी
पत्तागोभी अक्सर सलाद या बर्गर में कच्ची खाई जाती है, लेकिन इसकी खुरदरी पत्तियों में परजीवी और टेपवर्म के अंडे हो सकते हैं। ये शरीर में घुसकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिये पत्तागोभी को पकाकर ही खाना बेहतर होता है।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च आमतौर पर कच्ची खाई जाती है, लेकिन यह मिट्टी और गंदे पानी के संपर्क में आने से संक्रमित हो सकती है। अगर इसे कच्चा खाना हो, तो ऊपरी हिस्से को हटाकर और अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि गंदगी और कीटाणु निकल जाएं।
बैंगन
बैंगन को कच्चा कभी नहीं खाना चाहिए। इसमें कुछ तत्व और परजीवी हो सकते हैं, जो पेट के लिए हानिकारक हो सकते हैं। पकाने से ये तत्व खत्म हो जाते हैं और बैंगन पचाने में भी आसान हो जाता है।
_1778375906_100x75.png)
_1525908501_100x75.png)
_813586283_100x75.png)
_1938617968_100x75.png)
_2014075315_100x75.png)