img

Cricket News: योगराज सिंह का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति नाराजगी और उनका आरोप युवराज सिंह के करियर को लेकर गहरा विवाद खड़ा कर सकता है। पूर्व क्रिकेटर युवराज के पिता ने धोनी पर करियर खत्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आईये जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

योगराज सिंह का कहना है कि धोनी के कारण उनके बेटे युवराज सिंह का करियर वक्त से पहले खत्म हो गया। उनका दावा है कि युवराज के पास और चार से पांच साल का क्रिकेट खेलने का समय था, मगर धोनी की वजह से उनकी संभावनाओं को नुकसान हुआ। योगराज ने धोनी को सख्त शब्दों में आलोचना की है और ये भी कहा है कि वो धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे।

युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीते। युवराज ने इन टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके करियर में कई शानदार पारियां रही हैं, और उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में इस तरह के विवाद और आलोचनाएं आम हैं, मगर आखिर में दोनों खिलाड़ी और उनके समर्थक अपनी-अपनी धारणाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं। युवराज सिंह का करियर शानदार रहा है और धोनी की कप्तानी के दौरान उनके प्रदर्शन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

--Advertisement--