Up kiran,Digital Desk : हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोमवार को फिल्म के दूसरे पार्ट ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। करीब 20 साल बाद मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे एक बार फिर साथ नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।
पुराने किरदारों की वापसी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ के ट्रेलर में वही शार्प डायलॉग्स, हाई-फैशन वर्ल्ड और दमदार एटीट्यूड देखने को मिल रहा है, जिसने पहली फिल्म को कल्ट बना दिया था। मेरिल स्ट्रीप एक बार फिर सख्त और प्रभावशाली मिरांडा प्रीस्टली के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि ऐनी हैथवे का किरदार भी पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट और मैच्योर दिख रहा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर में ही लोगों का ध्यान खींच रही है।
ट्रेलर में दिखा फैशन इंडस्ट्री का बदला हुआ चेहरा
नए ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी इस बार फैशन इंडस्ट्री के बदलते दौर पर फोकस करती नजर आएगी। डिजिटल मीडिया, सोशल नेटवर्क और नए जमाने की सोच को कहानी में अहम जगह दी गई है। हालांकि, मिरांडा प्रीस्टली का रौब और अंदाज पहले जैसा ही बरकरार है, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो रहा है।
रिलीज डेट ने भी बढ़ाया क्रेज
फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर के साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ को 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
पहली फिल्म की यादें हुईं ताजा
सालों पहले रिलीज हुई ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, बल्कि फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में भी एक अलग पहचान बनाई थी। अब दूसरा पार्ट उसी विरासत को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है, जिसमें पुरानी यादों के साथ नई कहानी का तड़का लगाया गया है।
_135240338_100x75.png)
_1677431607_100x75.png)


