Up Kiran, Digital Desk: थाईलैंड में हुए भव्य समारोह में मैक्सिको की खूबसूरत फातिमा बॉश ने 74वां मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया। 26 साल की इस मॉडल ने ना सिर्फ रैंप पर सबको पीछे छोड़ा बल्कि एक बड़े विवाद को भी पीछे छोड़ दिया। जी हां वही फातिमा जिन्हें पेजेंट शुरू होने से पहले डायरेक्टर ने लाइव इवेंट में मूर्ख तक कह दिया था।
ये बात कोई पुरानी नहीं है। ठीक उसी प्रतियोगिता के दौरान थाईलैंड के नेशनल डायरेक्टर नवात इत्सराग्रिसिल और फातिमा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। नवात ने फातिमा से पूछा कि वो स्पॉन्सर शूट में क्यों नहीं आईं और थाईलैंड से जुड़े प्रमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर क्यों नहीं डाल रही हैं। फातिमा ने अपनी सफाई दी तो बात बढ़ गई।
नवात ने गुस्से में कहा, "अगर तुम अपने मैक्सिको डायरेक्टर की बात मान रही हो तो तुम मूर्ख हो।" फातिमा ने जवाब दिया तो डायरेक्टर भड़क गए। उन्होंने सिक्योरिटी बुलाकर फातिमा को बाहर निकलवाने को कहा। बस फिर क्या था, फातिमा गुस्से में वहां से निकल गईं और उनके साथ कई दूसरी सुंदरियां भी वॉकआउट कर गईं। उस वक्त की मिस यूनिवर्स भी उनके साथ थीं। सोशल मीडिया पर तूफान आ गया।
लोगों ने नवात को खरीखोटी सुनाई। बाद में नवात ने सफाई दी कि उन्होंने "डमहेड" नहीं बल्कि "डैमेज" कहा था। लेकिन वीडियो वायरल हो चुका था। मजबूरन नवात को टिकटॉक पर माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा, "अगर किसी को बुरा लगा या असहज हुआ तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। खासकर सभी 75 प्रतियोगियों से।"
फातिमा ने भी चुप नहीं बैठीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा, "मैं थाईलैंड और मिस यूनिवर्स का सम्मान करती हूं लेकिन अपनी आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करूंगी। जो शब्द इस्तेमाल किए गए वो अपमानजनक थे। मुझे कोई छोटा नहीं दिखा सकता।"
और फिर वही हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था। विवाद के बावजूद फातिमा ने शानदार परफॉर्मेंस दी और आखिरकार मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया।
एक्टिविस्ट भी हैं फातिमा
फातिमा बॉश सिर्फ सुंदरता का नाम नहीं हैं। वो एक जुनूनी एक्टिविस्ट भी हैं। महिला शिक्षा, जेंडर समानता और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती हैं। कम्युनिकेशन और फैशन की डिग्री ली है। बचपन में डिसलेक्सिया और ADHD जैसी दिक्कतों से भी जूझ चुकी हैं। मैक्सिको में पली-बढ़ी ये लड़की आज दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

_1035252646_100x75.jpg)
_966591976_100x75.jpg)
_744697955_100x75.jpg)
_1500699965_100x75.jpg)