img

धर्म डेस्क। तंत्र शास्त्र में हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान बताया गया है। कुछ उपाय ऐसे हैं, जिससे बड़ी-बड़ी समस्या का हल बेहद आसानी से निकाला जा सकता है। तंत्र शास्त्र में कई ऐसे टोटकों के बारे में बताया गया है, जो करते ही ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। वैसे टोटके का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन आज भी आम लोग इसका प्रयोग खूब करते हैं और उन्हें इसका लाभ भी मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कपूर के टोटकों के बारे में ...

कपूर की पहचान खुशबू और उसके औषधीय गुणों के कारण है। कपूर की सुगंध से घर महक उठता है और रोम-रोम खिल उठता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिये नित्य सुबह और शाम कपूर को घी में भिगो कर जलाना बेहद शुभ एवं लाभदायक होता है। इससे घर में शांति और सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है। परिवार में प्रेम बना रहता है।

शादी-विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। शादी-विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप 36 लौंग और कपूर के 6 टुकड़े लेकर मां दुर्गा को आहूति दें। ऐसा करने से आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी और जल्द ही विवाह का योग बनेगा। ये क्रिया करने से पहले मन को शुद्ध करें और सात्विक बनें।

संसार में अधिकांश लोग आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। परिश्रम के बाद भी वांक्षित फल नहीं मिल रहा है तो आप कपूर का टोटका अपना सकते हैं। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। यह क्रिया लाभ मिलने तक करें। शीघ्र ही मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बरसेगी और परिवार सुखी होगा। 

जीवन में सौभाग्य के लिए भी कपूर का उपाय किया जाता है। इसके लिए 12 साबूदाने लेकर कपूर के साथ जलाएं। आप यह उपाय रात या दिन कभी भी कर सकते हैं। यह उपाय केवल गुरुवार को किया जाता है। इसी तरह 5 ग्राम कपूर, 5 ग्राम हींग और 5 ग्राम काली मिर्च मिलकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर इन्हे आधी-आधी करके सुबह और शाम जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसी तरह शत्रु को झुकाने के लिए बजरंग बली की पूजा करते समय पांच लौंग और कपूर को साथ में जलाना चाहिए। 

--Advertisement--