
Nuclear weapons cost: यदि आपसे सवाल किया जाए कि मौजूदा वक्त में दुनिया का सबसे घातक हथियार कौन सा है तो बिना किसी शक के आप परमाणु बम का नाम लेंगे। ये खतरनाक है और यही कारण है कि अब तक दुनिया के महज 9 देश ही परमाणु बम बनाने में सफल रहे हैं। आईये जानते हैं एक परमाणु की कीमत कितनी होती है।
जानकारी के मुताबिक, एक परमाणु बम की लागत 100 मिलियन डॉलर से 270 मिलियन डॉलर (लगभग 23,14,37,25,000 रुपये) तक हो सकती है। तो वहीं 1940 से 1998 तक अमेरिका ने परमाणु बम बनाने और संबंधित कार्यक्रमों पर 5 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए थे।
आपको बता दें कि परमाणु बम बनाना न केवल खतरनाक है, बल्कि इसकी लागत भी असाधारण रूप से ज्यादा होती है। ये सिर्फ हथियार निर्माण का खर्च नहीं है, बल्कि इसके रखरखाव और सुरक्षा भी बड़ा आर्थिक बोझ बनती है। यही कारण है कि कम संख्या में देशों ने ही इन हथियारों का निर्माण किया है।