img

Up kiran,Digital Desk : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में भारत-यूएस द्विपक्षीय सहयोग, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व, गाजा की स्थिति और यूक्रेन संकट पर विस्तार से चर्चा हुई।

जयशंकर ने बैठक की जानकारी साझा की

जयशंकर ने कहा कि उनकी बातचीत में द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों दोनों शामिल थे। उन्होंने बताया:

"हमने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व, गाजा और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। यह बैठक बहुत खुली और फलदायी रही।"

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अमेरिका दौरे का मुख्य उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में हिस्सा लेना था, जिसमें लगभग 50 देश शामिल थे। उन्होंने FORGE नामक नए प्रोजेक्ट का समर्थन किया, जो मिनरल सिक्योरिटी पार्टनरशिप के लिए महत्वपूर्ण है।

व्यापार समझौते और बातचीत

जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की डिटेलिंग अभी चल रही है।

"व्यापार समझौते का सीधा क्रियान्वयन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच कुछ घोषणाएं हुई हैं, जिनके बाद व्यापार डिटेलिंग जारी है।"

उन्होंने यह भी कहा कि समझौते के टाइमलाइन और प्रक्रियाओं की जानकारी वाणिज्य मंत्री के पास है।