img

ऐसा बहुत कम होता है कि कोई बल्ब दो या तीन साल तक निरंतर चलता रहे। मगर आज हम एक ऐसे बल्ब के बारे में जानने जा रहे हैं, जो एक या दो साल नहीं बल्कि 122 साल से निरंतर जल रहा है। यह अभी भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।

बिजली के बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने किया था। वास्तव में, एडिसन से बहुत पहले, साइंटिस्टों एवं  विशेषज्ञों ने विद्युत रोशनी पर शोध करना शुरू कर दिया था। इन सभी कार्यों के आधार पर एडिसन ने विद्युत बल्ब का उन्नत रूप विकसित किया। एक नया बल्ब पेश किया और उसका पेटेंट कराया। आज बाजार में कई तरह के बल्ब उपलब्ध हैं।

कैलिफोर्निया के लिवरमोर में फायर स्टेशन में एक बल्ब है जो पहली मर्तबा सन् 1901 में स्थापित किया गया था और तब से जल रहा है। इस बल्ब को शताब्दी बल्ब के नाम से जाना जाता है। इस बल्ब का निर्माण शेल्बी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तार बदलने के लिए सबसे पहले 1937 में बल्ब को बंद किया गया था। तार बदलने के बाद बल्ब फिर से जलने लगा। इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इन बल्बों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

100 वर्ष का बल्ब चार वाट ऊर्जा का उपयोग करता है और 24 घंटे जलता है। 2001 में, शताब्दी बल्ब का 100वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें म्यूजिक पार्टी का भी आयोजन किया गया था.

इस अद्भुत बल्ब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग इस फायर स्टेशन में आते हैं। कई बार तो इतनी भीड़ हो जाती है कि फायर स्टेशन किसी म्यूजियम जैसा लगने लगता है। सन् 2013 में एक बार यह बल्ब अपने आप बंद हो गया। लोगों को लगा कि बल्ब फ्यूज हो गया होगा, मगर निरीक्षण के बाद पता चला कि तार खराब था। तार बदल दिया गया और बल्ब फिर से जलने लगा।

--Advertisement--