img

Up Kiran, Digital Desk: पुलिस ने जीरकपुर के केसी रॉयल होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें होटल के कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके से 25.30 लाख नकद, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद की हैं। जीरकपुर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि होटल में जुआ खेला जाता है। इसके अलावा इसमें कई नामी लोग शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी रणनीति बनाकर होटल में छापेमारी की। साथ ही आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। इस मामले में जीरकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मोहाली पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है।

चंडीगढ़ में भी पकड़ा गया था जुए का अड्डा

इससे पहले चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जब एक मशहूर होटल में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी महिला कारोबारी और रसूखदार लोग थे। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2018 में सेक्टर-17 थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है।

--Advertisement--