img

अडानी ग्रुप को हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट से झटका लगा है। अडानी ग्रुप का मार्केट कैप ही नहीं गिरा है, गौतम अडानी की संपत्ति भी आधी हो गई है। अडानी ग्रुप में ये तूफान दस दिनों से चल रहा है. हालांकि अब देखा जाए तो गौतम अडानी वापसी कर रहे हैं। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी की वापसी हो रही है।

अमीरों की लिस्ट में 58 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22वें पायदान पर पहुंचे गौतम अडानी धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं और अब उन्होंने पांच पायदान की छलांग लगाई है। फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडानी 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी अब लिस्ट में जिम वाल्टन से आगे निकल गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 61.9 अरब डॉलर हो गई है।

10 दिन में स्वाहा आधा धन

हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही थी। अडानी का नेट वर्थ थोड़ा बढ़कर 58 बिलियन डॉलर हो गया, हालांकि सप्ताह के अंत तक इसमें सुधार हुआ। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, उनकी निजी संपत्ति अब 61.9 अरब डॉलर हो गई है। पिछले 10 दिनों में अडानी का पूरा साम्राज्य हिल गया था। दुनिया का तीसरा सबसे अमीर आदमी जो कभी 127 अरब डॉलर का था, सीधे 61 अरब डॉलर हो गया।

 

--Advertisement--