img

Up Kiran, Digital Desk: आजकल सबसे बड़ी परेशानी यही है कि बिस्तर पर लेटते ही नींद गायब हो जाती है। शरीर थका होता है लेकिन दिमाग मैराथन दौड़ लगा रहा होता है। हम सोचते हैं कि दिनभर का तनाव वजह है मगर असली विलेन तो हमारा रात का खाना होता है। जी हां कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो सीधे आपकी नींद चुरा लेते हैं।

तो चलो बिना टाइम वेस्ट किए सीधे देखते हैं वो 5 खतरनाक चीजें जिन्हें रात आठ बजे के बाद मुंह में डालना मतलब नींद को अलविदा कहना।

1. चॉकलेट – स्वाद में लाजवाब, नींद की दुश्मन नंबर वन

चॉकलेट खाकर सोने जाते हो ना? बंद कर दो भाई। इसमें कैफीन और चीनी का डबल अटैक होता है। दिमाग को जगा देती है। खासकर डार्क चॉकलेट तो कैफीन बम है। सुबह खाओ मजा लो लेकिन रात में बिल्कुल ना।

2. मसालेदार और तला हुआ खाना – पेट में लगती है आग

लाल मिर्च वाली सब्जी, चटपटा चाट, समोसा, पकौड़े या पिज्जा? रात में ये सब खाने से पेट में जलन शुरू हो जाती है। सीने में भारीपन और बार बार डकार आती है। शरीर आराम करने की बजाय आग बुझाने में लग जाता है। नींद कहां से आएगी?

3. कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक – रात भर जागने की गारंटी

शाम की चाय या कोल्ड कॉफी पीकर सोने चले गए? कैफीन तो 8 घंटे तक सिस्टम में रहता है। ग्रीन टी भी रात में नहीं पीनी। दिमाग अलर्ट मोड में चला जाता है। फिर करवटें बदलते रह जाओ पूरी रात।

4. भारी नॉनवेज या देर रात पिज्जा बर्गर – पाचन तंत्र को ओवरटाइम

रात में मटन, चिकन, पनीर बटर मसाला या डबल चीज पिज्जा? पेट इतना भारी हो जाता है कि रात भर पचाने में लगा रहता है। गहरी नींद तो दूर की बात सुबह उठते ही थकान लगती है।

5. मीठी चीजें – केक, आइसक्रीम, गुलाब जामुन

डिनर के बाद मिठाई या आइसक्रीम खाई? ब्लड शुगर तेजी से ऊपर जाता है फिर अचानक गिरता है। इससे नींद बार बार टूटती है। सुबह उठकर भी ताजगी नहीं लगती।