img

LPG Price Reduced: एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज से बदलाव हो गया है और यह सस्ता हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30 रुपए से 31 रुपए कम हो गई है। इस कटौती से रेस्टोरेंट मालिकों और ढाबा मालिकों को सस्ता सिलेंडर मिलेगा। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपए सस्ता होकर 1646 रुपए हो गया है। जून में इसकी कीमत 1,676 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कोलकाता में सिलेंडर 31 रुपए सस्ता होकर 1756 रुपए पर आ गया है। जून में इसकी कीमत 1787 रुपए थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए सस्ता होकर 1598 रुपए हो गया है। जून में इसकी कीमत 1,629 रुपए प्रति सिलेंडर थी। साथ ही चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपए सस्ता होकर 1809।50 रुपए हो गया है। जून में इसकी कीमत 1,840।50 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

बिहार की राजधानी पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1915।5 रुपए हो गई है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1,665 रुपए हो गया है।

  • घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है।
  • कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है।
  • मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 रुपए में मिल रहा है।
  • चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 818.50 रुपए में मिल रहा है।

--Advertisement--