img

Up Kiran, Digital Desk: रॉयल एनफील्ड के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने एक बार फिर रॉयल एनफील्ड स्कैम 440 बाइक की बिक्री शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले इस बाइक की बिक्री बंद कर दी गई थी।

कंपनी ने कुछ महीने पहले रॉयल एनफील्ड स्कैम 440 बाइक लॉन्च की थी, जो रॉयल एनफील्ड स्कैम 411 का अपडेटेड वर्जन है। नई बाइक में ज्यादा डिस्प्लेसमेंट वाला इंजन मिलेगा

रॉयल एनफील्ड स्कैम 440 बाइक के लॉन्च के तुरंत बाद ही कंपनी को मैकेनिकल समस्याओं के चलते इसकी बिक्री को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था।

कंपनी ने दावा किया है कि सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और स्कैम 440 फिर से बाजार में उपलब्ध है। बाइक की उपलब्धता अभी भी सीमित है। हालांकि, रॉयल एनफील्ड धीरे-धीरे इसका उत्पादन बढ़ा रही है।

अगर आप स्कैम 440 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी डीलरशिप से संपर्क करें। इसके पीछे कारण यह है कि कंपनी शुरुआत में सीमित संख्या में बाइक बेचेगी।

 

--Advertisement--