Up kiran,Digital Desk : सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टीम डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी जैसी प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी करेगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि यह टास्क फोर्स मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) के तहत काम करेगी और राज्यों, एनसीबी, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।
टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य तस्करी के नेटवर्क का पता लगाना, नए तरीके समझना, डेटा बेस अपडेट रखना और नियमों की समीक्षा करना है। बड़े जब्त मामलों और जांच की निगरानी के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर एक संयुक्त समन्वय समिति (JCC) भी बनाई गई है।
एनसीबी ने 'निदान' नामक डिजिटल पोर्टल तैयार किया है, जिसमें पकड़े गए तस्करों की पहचान, फोटो, फिंगरप्रिंट और कोर्ट से जुड़े दस्तावेज रखे जाएंगे। यह पोर्टल इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) से जुड़ा हुआ है और ई-प्रिजन्स एवं एनसीबी के डेटाबेस के साथ काम करता है।
_2541379_100x75.png)
_230853430_100x75.png)
_1009262534_100x75.png)
_1234127953_100x75.png)
_1548114015_100x75.png)