img

साइबर क्रिमिनलों ने उत्तराखंड की चमोली पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर लिया। सोशल मीडिया पेज से पुलिस लोगो वाली पिक हटाकर वहां विवादित तस्वीर लगा दी गई। वारदात के बाद से पुलिस विभाग में बवाल मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हैकरों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑधिकारिक पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक विवादित फोटो लगी हुई थी। पलक झपकते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे हैकरों द्वारा उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती बताया। कई लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया. लोगों ने बताया है कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता की साइबर सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है.

आपको बता दें कि बीते वर्ष साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कई लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की फोटो लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा क्षेत्र में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को अरेस्ट किया गया था।

--Advertisement--