img

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में कल सवेरे लगभग चार बजे एक दिल दहला देने वाली घटना में भाजयुमो के एक प्रमुख सदस्य ने घरेलू विवाद में सोते वक्त अपने पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जघन्य कृत्य के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अऱेस्ट कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे। आरोपी दीपक राठौर भाजयुमो का उत्तरी क्षेत्र का उपाध्यक्ष है। दीपक मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। शुक्रवार रात्रि पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हो गया।

अचानक भाजपा नेता ने सोते वक्त अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने बताया कि पार्टी ने दीपक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि दो साल पहले कातिल बेटे ने किसी बात को ले कर अपने पिता का हाथ तोड़ा था और अब कत्ल कर दिया। 
 

--Advertisement--