img

Up kiran,Digital Desk : हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ, यानी विकास पाठक को मुंबई के एक इवेंट में देखा गया। भाऊ को बिग बॉस 13 में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें खासा लोकप्रियता मिली। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था, और तब से भाऊ सलमान भाईजान के बड़े फैन हैं।

इवेंट में मीडिया से बात करते हुए भाऊ ने कहा कि सलमान खान का जन्मदिन जल्द आने वाला है और वे लंबी उम्र पाएं। साथ ही उन्होंने एक मजेदार अपील भी की: “भाईजान, शादी कर लें। मैं तो कहता हूं, एक या दो साल के अंदर शादी कर लें।”

भाऊ ने यह भी मजाकिया अंदाज में बताया कि सलमान भाई की वजह से उनके फैंस भी शादी करने में हिचकते हैं। कई फैंस के घरवाले उन्हें डांटते हैं। लेकिन अगर सलमान खान शादी कर लें तो फैंस भी बिना हिचक शादी करने की हिम्मत जुटा लेंगे।

भाऊ का यह संदेश फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।