img

उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना आज पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है, जिसे अब अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। इसीक्रम में प्रदेश सरकार “एक जिला एक व्यंजन” कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करने जा रही है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में संबंधित जिले के पारंपरिक व लोकप्रिय व्यंजन की कैंटीन स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से खोली जाएगी। इन व्यंजनों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग कर उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक बेचने की ठोस योजना सरकार के पास है। इससे स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान मिलेगी और महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि नारी शक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण: सरकार का लक्ष्य अब 1 करोड़ समूह की दीदियों को 'लखपति दीदी' बनाना है। साथ ही, प्रदेश के 7,500 सक्रिय समूहों को 'करोड़पति समूह' के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। कुपोषण मुक्त भारत: यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को सही उम्र (6 माह) में सही आहार आवश्यक है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को यह महसूस कराना कि सरकार उनके स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति सजग कराना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मूक बधिर एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।