img

Jalandhar accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पर्यटक बस के साथ भयानक हादसा हो गया। बस ईंटों से लदे ट्रॉले से टकराई और हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई। तो वहीं दो लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।  11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पंजाब से अन्य खबर

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने आज प्रातः तख्त साहिब के पंज प्यारे साहिबानों की उपस्थिति में जत्थेदार का पदभार ग्रहण किया। सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह जी सुबह तख्त श्री केशगढ़ साहिब पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तख्त साहिब में माथा टेका। उनकी सेवा से पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने अरदास की और उसके बाद पंज प्यारे साहिबानों ने सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह को पगड़ी भेंट की।

इस मौके पर सचिव प्रताप सिंह और तख्त साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह ने भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पगड़ी भेंट की। इस बीच तख्त साहिब में ग्रंथी सिंहों ने सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह को सिरोपा भी भेंट किया।

इस बीच, सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह ने मौजूदा पंथिक हालात को देखते हुए पूरे सिख जगत से एक झंडे तले एकजुट होने की अपील की। उन्होंने पंथ की ओर से तख्त साहिब की देखभाल करने का सम्मान प्रदान करने के लिए दस पातशाहियों और गुरु ग्रंथ साहिब को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक साधारण सिख परिवार में जन्म लेकर इतनी बड़ी सेवा मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक पाठी सिंह के रूप में शुरू किया और फिर धार्मिक प्रचार की सेवा को चुना तथा वे एक प्रचारक के रूप में गुरु पंथ की सेवा करते रहेंगे।