Up Kiran, Digital Desk: 'हाउसफुल 2' फेम एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने गुपचुप शादी कर ली है। शाजान ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया से शादी की है। 5 जून को शाजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।
शाजान ने अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए खास लुक अपनाया था। शाजान ने डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं आशीष कनकिया ने शेरवानी पहनी थी। दोनों को जनवरी में एक साथ देखा गया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शाजान और आशीष की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
शाजान और आशीष कनकिया ने नवंबर 2024 में सगाई की थी। अब उन्होंने शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है। शाजान ने 'हाउसफुल 2', 'दिल तो बच्चा है जी', 'पागलपन: नेक्स्ट लेवल' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।
_140579835_100x75.png)
_170420137_100x75.jpg)
 (1)_799591698_100x75.jpg)
_2012644874_100x75.jpg)
_1466484125_100x75.png)