img

पंजाब में निरंतर घने कोहरे के कारण मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम साइंटिस्टों ने आज घने कोहरे की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

और तो और 28, 29 और 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम पारे में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 8.2 डिग्री, लुधियाना में 7.2 डिग्री, पटियाला में 8।6 डिग्री, पठानकोट में 6.5 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, फरीदकोट में 7.5 डिग्री, नवांशहर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरनाला में 8.7, फतेहगढ़ साहिब में 8, फिरोजपुर में 9.4, मोगा में 8.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। पारा सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

बता दें कि पंजाब में बीते कुछ दिनों से पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन पर असर डाला है। मंगलवार और आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दूर तक दृश्यता 50 मीटर के करीब दर्ज की गई। मंगलवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा और बठिंडा सहित आसपास के इलाकों में घने कोहरे का असर देखा गया। बठिंडा पंजाब का सबसे ठंडा शहर है। बठिंडा में न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

--Advertisement--