img

Up Kiran, Digital Desk: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताज़ा मौसम अपडेट में बताया है कि आने वाले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों से वापस लौट सकता है।

जब देश का अधिकतर भाग ठंड के स्वागत की तैयारी में है, तब दक्षिण भारत में फिर से बारिश दस्तक दे रही है। कुछ राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भीगने वाला मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

कहां-कहां होगी बारिश? जानिए पूरा अलर्ट

तमिलनाडु और केरल (12-17 अक्टूबर) – कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक (12-15 अक्टूबर) – गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश। आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा (11-14 अक्टूबर) – गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लक्षद्वीप (12 अक्टूबर) – भारी बारिश की संभावना। ओडिशा (11-13 अक्टूबर) – बिजली गिरने और गरज-चमक का अलर्ट। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा (12 अक्टूबर) – छिटपुट बारिश संभव, लेकिन बड़े स्तर पर नहीं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, तापमान गिरा

उत्तर भारत में मौसम बदल चुका है। दिल्ली-NCR के इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन का तापमान गिरकर 30-31 डिग्री तक पहुंच चुका है।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं इस ठंडक को और बढ़ा रही हैं। IMD का कहना है कि दिवाली तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन त्योहार के बाद ठंड तेज़ी से बढ़ सकती है।