_1672393789.png)
Up Kiran, Digital Desk: भारतीय क्रिकेट में एक और धमाकेदार खबर सामने आई है। IPL 2025 के चैंपियन रजत पाटीदार को अब रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मध्य प्रदेश की कप्तानी सौंप दी गई है। स्टार बल्लेबाज पाटीदार, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला आईपीएल खिताब दिलाकर छा गए थे, अब घरेलू क्रिकेट में भी अपनी कप्तानी का जलवा दिखाने को तैयार हैं।
क्या पाटीदार दोहराएंगे इतिहास?
मध्य प्रदेश की टीम ने 2022 में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती थी। अब एक बार फिर से नजरें उसी सफलता को दोहराने पर हैं। रजत पाटीदार की अगुआई में टीम एक नया अध्याय लिखना चाह रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाटीदार की आक्रामक सोच और शांत दिमाग टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का शेड्यूल – जानिए कब से होगा एक्शन शुरू
रणजी ट्रॉफी का आगामी संस्करण दो हिस्सों में खेला जाएगा:
पहला चरण: 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 तक
दूसरा चरण: 22 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक
नॉकआउट: 6 से 28 फरवरी 2026 तक
इस शेड्यूल के चलते टीमों को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन और फिटनेस पर खास ध्यान देना होगा।
पाटीदार की टीम कैसी दिख रही है?
मध्य प्रदेश की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी में यश दुबे, हर्ष गवली और शुभम शर्मा जैसे अनुभवी नाम हैं। वहीं गेंदबाजी में कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन, आर्यन पांडे और सारांश जैन जैसे बॉलर्स से स्पिन और पेस का मजबूत मिश्रण मिलेगा।
टीम स्क्वॉड:
रजत पाटीदार (कप्तान)
यश दुबे
हर्ष गवली
शुभम शर्मा
हिमांशु मंत्री
हरप्रीत सिंह
वेंकटेश अय्यर
सागर सोलंकी
कुमार कार्तिकेय
सारांश जैन
अधीर प्रताप
आर्यन पांडे
अरशद खान
अनुभव अग्रवाल
कुलदीप सेन