Lipstick Ban: होठों पर लिपस्टिक लगाना अब महिलाओं के लिए आम बात हो गई है। कई महिलाएं अपने होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिपस्टिक लगाती हैं। लाल लिपस्टिक महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। कई महिलाएं अपने होठों पर लाल लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लेकिन उत्तर कोरिया में लाल लिपस्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है।
उत्तर कोरिया द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध के पीछे ऐतिहासिक और राजनीतिक कारण है। उत्तर कोरियाई प्रशासन का कहना है कि लाल रंग साम्यवाद और पूंजीवाद से जुड़ा हुआ है। जो उनके समाजवादी सिद्धांत के खिलाफ है। उत्तर कोरिया के अनुसार लाल रंग पूंजीवादी संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए इस प्रकार के मेकअप का उपयोग करना उनके समाजवादी विचारों के विरुद्ध है। यदि नागरिक इस नियम का उल्लंघन करते हैं तो उन पर भारी जुर्माना और मृत्यु दंड दिया जाता है।
उत्तर कोरिया में एक ही राजनीतिक दल, वर्कर्स पार्टी का शासन है। किसी भी अन्य सियासी दल की अनुमति नहीं है। सरकार का विरोध करने पर मृत्यु दंड दिया जाता है। यदि कोई नागरिक सरकार के खिलाफ जाता है या भागने की कोशिश करता है, तो उसके परिवार को भी दंडित किया जा सकता है। इसे तीन पीढ़ियों का दंड कहा जाता है।