img

UP Kiran,Digital Desk: पंजाब में एक बार फिर माइग्रेंट्स की गुंडागर्दी सामने आई है और मोहाली में फिर से हिंसक हालात देखने को मिल रहे हैं। फेज़ 11 में एक पंजाबी युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या माइग्रेंट्स ने इकट्ठा होकर की। पंजाबी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक के परिवार ने फोर्टिस हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। परिवार ने बताया कि गुरसेवक सिंह फेज़ 11 में मंदिर से माथा टेककर बाहर आ रहा था, इसी दौरान माइग्रेंट लेबर इकट्ठा हो गए और उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसे कई बार चाकू मारा गया।

गुरसेवक सिंह को खून से लथपथ गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और घटना की जांच की जा रही है। माइग्रेंट लेबर द्वारा युवक पर हमले की घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।