_898001634.png)
Up Kiran, Digital Desk: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और जंग की आहट के बीच दुनिया भर के देशों ने अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए हैं। इन देशों में सबसे खतरनाक और प्रभावी हथियारों में परमाणु बम शामिल हैं जो न केवल युद्ध के पैमाने को बदल सकते हैं बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं।
जहां एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। वहीं दूसरी ओर कई अन्य देशों के पास भी परमाणु हथियारों का विशाल जखीरा है और दिलचस्प बात यह है कि इस समय एक ऐसा देश भी है, जिसका परमाणु बम दुनिया में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। यही देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी दोस्त व्लादिमीर पुतिन का है।
भारत और पाकिस्तान में परमाणु शक्ति का अंतर
भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु शक्तियां हैं, मगर दोनों देशों के पास परमाणु हथियारों का प्रकार और संख्या अलग-अलग है।
भारत की परमाणु शक्ति
भारत के पास अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियां हैं, जिनमें अग्नि, शौर्य, प्रलय और ब्रह्मोस जैसी शक्तिशाली मिसाइलें शामिल हैं। इन मिसाइलों के माध्यम से भारत के पास परमाणु हमले की ताकत है, चाहे वह समुद्र, जमीन या हवा से हो। भारत के पास एक मजबूत और विविध मिसाइल सिस्टम है, जो किसी भी स्थिति में देश की रक्षा करने की क्षमता रखता है।
पाकिस्तान की परमाणु शक्ति
वहीं पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार हैं, मगर इसकी परमाणु नीति भारत के मुकाबले ज्यादा अस्पष्ट है। पाकिस्तान ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए भारी बजट खर्च किया है, जबकि देश के अधिकांश नागरिक अब भी गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का जखीरा किसी प्रकार की नीतियों के तहत नहीं रखा गया है और यह हथियार सुरक्षा और स्थिरता से ज्यादा तात्कालिक सैन्य ताकत को बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किए गए हैं।
दुनिया का सबसे पावरफुल परमाणु हथियार किसके पास
भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बीच स्पष्ट अंतर तो है, मगर जब बात दुनिया के सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार की आती है, तो रूस इस दौड़ में सबसे आगे है। Tsar Bomba, जो रूस के पास है। वो दुनिया का सबसे ताकतवर परमाणु बम माना जाता है। इस परमाणु बम का विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि यदि यह बम किसी बड़े शहर में गिरता, तो पूरा शहर तबाह हो जाता और वहां एक भी तिनका नहीं बचता।
Tsar Bomba का परीक्षण 30 अक्टूबर 1961 को हुआ था और यह परीक्षण इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा परमाणु विस्फोट माना जाता है। इसकी शक्ति 50 मेगाटन के बराबर थी। ये किसी भी अन्य परमाणु बम से कई गुना अधिक है। इस बम का आकार और विस्फोटक क्षमता इसे दुनिया का सबसे खतरनाक परमाणु हथियार बनाता है।
--Advertisement--