इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज और भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 22 साल के युवा स्पिनर टॉड मर्फी को ऑस्ट्रेलिया द्वारा घोषित 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और ऑस्ट्रेलिया ने रोहित एण्ड कंपनी के विरूद्ध टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में 4 स्पिनरों को शामिल किया है.
इंडिया टूर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 टेस्ट और 3 वनडे खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी। इस बीच भारत के विरूद्ध टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम में चार स्पिनर शामिल किए जाएंगे। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी के घातक प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें टीम में जगह दी गई. साथ ही नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिशेल स्वेपसन और एश्टन एगर को भी शामिल किया गया है। साथ ही, पीटर हैंड्सकॉम्ब 2019 के बाद वापसी करेंगे।
कुछ इस प्रकार है टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (c), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (वीसी) मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर




