img

hindu religion: अक्सर लोगों को लगता है कि हिंदुस्तान ही दुनिया में हिंदू बहुल देश है, मगर आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। हिंदू जनसंख्या के प्रतिशत के लिहाज से भारत पहले नहीं, बल्कि दूसरे स्थान पर आता है।

आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में केवल तीन देश ऐसे हैं, जहां हिंदू धर्म बहुसंख्यक है - नेपाल, भारत और मॉरिशस।  नेपाल में हिंदू धर्म का वर्चस्व सबसे अधिक है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स के 2021 की जनगणना के अनुसार, नेपाल की कुल आबादी में 81.19% लोग हिंदू हैं।

नेपाल में टोटल 2,36,77,744 हिंदू रहते हैं।  नेपाल पहले एक हिंदू राष्ट्र था, लेकिन 2006 में इसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया गया। नेपाल में बौद्ध (9%) और मुस्लिम (4.4%) समुदाय भी मौजूद हैं।

भारत में सबसे अधिक हिंदू रहते हैं, मगर प्रतिशत के आधार पर ये नेपाल से पीछे है। भारत में 96.63 करोड़ हिंदू हैं, जो कुल आबादी का लगभग 79% है। दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबादी भारत में रहती है, मगर कुल प्रतिशत में ये नेपाल से कम है।

नेपाल और भारत के बाद मॉरिशस हिंदू बहुसंख्यक देशों की सूची में आता है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, मॉरिशस की कुल आबादी का 48.5% हिंदू थे। अब यह आंकड़ा 51% तक पहुंच चुका है। मॉरिशस में हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% है, जो अन्य समुदायों से अधिक है। यह देश हिंदू संस्कृति और मंदिरों के लिए भी मशहूर है।