_2143442414.png)
Up Kiran, Digital Desk: शनिवार की सुबह भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर जिस तरह से योजनाबद्ध और तकनीकी रूप से सफल हमला किया वो एक निर्णायक सैन्य रणनीति के रूप में इतिहास में दर्ज हो गया है। इस बार लड़ाई केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं थी ये एक स्पष्ट संदेश था कि भारत अब रक्षात्मक मुद्रा में नहीं बल्कि निर्णायक नेतृत्व में है।
आधुनिक हथियारों की बौछार: टेक्नोलॉजी से सटीक तबाही
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सशस्त्र सेनाओं ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। आईये जानते हैं उनमें कौन से हथियार शामिल थे।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल – भारत की घातक और तेज़ रफ्तार मिसाइल, जो अब शायद पहली बार युद्ध में प्रयोग हुई। SCALP एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल – राफेल जेट से दागी गई यह मिसाइल दुश्मन की नींद उड़ाने में कामयाब रही। HAMMER गाइडेड म्यूनिशन – हाई एक्सप्लोसिव पावर के साथ बेहद सटीक निशाना लगाने वाली तकनीक।
इन हथियारों के माध्यम से पाकिस्तानी वायुसेना के कई रणनीतिक अड्डों को निशाना बनाया गया। इनमें रफीकी, मुरिद, नूर खान, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनीयां शामिल हैं। स्कर्दू, भोलारी, जैकबाबाद और सरगोधा के एयरबेस को भी भारी क्षति पहुंची।
हालांकि सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सैन्य सूत्रों का मानना है कि यह ब्रह्मोस मिसाइल की पहली वास्तविक युद्ध में तैनाती हो सकती है। यह मिसाइल भारत की वायुसेना और नौसेना का सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है। यदि यह जानकारी सही है, तो यह भारत की सैन्य रणनीति में एक बड़ा मोड़ है।
--Advertisement--