
दुनिया बहुत तेजी से चेंज हो रही है। इस बदलते संसार में अब सभी चीजों को ऑनलाइन करने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। शॉपिंग, रिश्ता ढूंढना, पैसों का लेनदेन सभी कुछ ऑनलाइन हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऑनलाइन निकाह की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।
मौलवी साहब मस्जिद में लैपटॉप के सामने बैठे थे। कंप्यूटर पर जर्मनी से मोहम्मद हसन ऑनलाइन जुड़े थे। जर्मनी में बैठे दूल्हे ने ऑनलाइन तीन मर्तबा कबूल है, कबूल है कबूल है कहकर निकाह पूरा किया। युवती के पिता हाजी फरहत ने बेटी के निकाह को लेकर कई तरह की तैयारियां कर रखी थी। मगर बेटी मदीहा का निकाह जर्मनी में बैठे मोहम्मद हस्सान से ऑनलाइन हो गया। सिविल लाइंस स्थित एम्पायर स्टेट मस्जिद में दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।
आपको बता दें कि सादगी से हुए निकाह के दौरान युवक के पिता और अन्य सदस्य मौजूद थे। इससे पहले महिला शहर काजी डॉक्टर हिना जहीर ने लॉकडाउन में अपने बेटे नजफ का निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया था।