img

BCCI ने शुक्रवार रात न्यूजीलैंड के विरूद्ध सीमित ओवरों की श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। घरेलू क्रिकेट में निरंतर विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को आखिरकार टी20 टीम में जगह मिल ही गई, जबकि ऋषभ पंत की जगह इशान किशन और सूर्यकुमार को टेस्ट टीम में चुना गया।

इसके साथ साथ एक नाम ऐसा भी था जो टीम में नहीं था जिसने सभी को हैरान कर दिया. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई के सरफराज खान हैं। सरफराज बीते कई सालों से रेड बॉल क्रिकेट में शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उनका औसत इतना अच्छा है कि उन्हें भारत का ब्रैडमैन कहा जा रहा है, मगर फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलती है.

सरफराज को नजरअंदाज किए जाने के बाद कई भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर की है जो वायरल हो रही है। दरअसल, सरफराज खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घरेलू क्रिकेट के आंकड़े शेयर किए हैं।

पहली तस्वीर में सरफराज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कम से कम 50 मैचों में सबसे ज्यादा बैटिंग औसत की तस्वीर साझा की। इसमें उनका नाम महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के ठीक नीचे है। बैडमैन का बैटिंग औसत 95.17 रहा, जबकि इस दौरान सरफराज का औसत 80.47 रहा।

दूसरी फोटो में उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़े साझा किए हैं। ये आंकड़े उनके पहले 30 प्रथम श्रेणी मैचों के हैं। सरफराज ने इस दौरान 110.73 की औसत से 2436 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने बिना ट्रिपल सेंचुरी के 9 सेंचुरी खेली।