img

झारखंड के जिले लोहरदगा के रांची-गुमला मुख्य पथ पर टाटी चौक के करीब बीती रात्रि बस एवं हाईवा के बीच सीधी भिड़ंत में तीन बच्चों की मौत हो गई।

वहीं दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। मृतकों में प्रियंका कुजूर, सुमित खेरवार और आठ माह का बच्चा शामिल है। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को रांची स्थित रिम्स भेजा गया है।

बताया जाता है कि गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के बनालात से बारात रांची गई हुई थी। शाम में शादी के बाद सभी बाराती बस (जेएच 1इ 8810 ) से गुमला लौट रहे थे। इसी बीच लोहरदगा से कोडू लौट रहा है ट्रक (जेएच 01एफ 2496) से टाटी चौक के नजदीक जोरदार टक्कर हो गई।

इस एक्सीडेंट में घायल लोगों को आसपास के गांव वालों ने बस से बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल भेजा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी लगी है।

--Advertisement--