
jharkhand news: गढ़वा में एक भयानक घटना घटी। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। इस कत्ल में उसके प्रेमी ने भी मदद की। मृतक बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार की लाश दो दिन बाद जुरमा जंगल से बरामद की गई, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी 42 वर्षीय तेतरी देवी और 40 वर्षीय संतोष कोरवा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने इस हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
पुलिस जांच में पता चला कि तेतरी और संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो गांव के लोगों के लिए भी एक खुले राज की तरह था। सोमवार को तेतरी अपने प्रेमी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी और जब उसके पति ने उन्हें जंगल में देखा। तो विवाद शुरू हो गया। उस झगड़े के दौरान, तेतरी और संतोष ने मिलकर बिगन पर हमला कर दिया और उसे मार डाला।
घटना के उपरांत दोनों ने शव को छिपाने की कोशिश की, मगर ग्रामीणों को खून देखकर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।