_1615676346.png)
Up Kiran, Digital Desk: जुलाई माह में बृहस्पति और शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन विशेष माना जा रहा है। किन राशियों पर इसका शुभ-लाभदायक और पुण्य-फलदायी प्रभाव देखने को मिल सकता है? आइए जानते हैं-
मेष: लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी नई जगह घूमने जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो नए अनुबंध और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ: बृहस्पति का उदय होना और शनि का वक्री होना लाभकारी हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए यह अच्छा समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है।
तुला: काम की सराहना हो सकती है। अच्छी प्रगति हो सकती है। आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छे नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय सकारात्मक है। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपको व्यापार से लाभ मिल सकता है।
--Advertisement--