img

साउथ के एक्टर यश एक्टिंग के साथ-साथ अपने हॉट अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्म 'केजीएफ' के बाद दिन पर दिन यश के चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मूवी 'केजीएफ' के बाद दिन पर दिन यश के चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। केजीएफ स्टार यश हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। मगर असल दुनिया में उनके प्रशंसक उन्हें एक विनम्र और दिल को छू लेने वाले इंसान के रूप में जानते हैं। यश ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है।

ऐसा लगता है कि यश ने भी अपने लिए कार खरीदते वक्त इन फीचर्स पर विचार किया था। यश ने हाल ही में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की बेहद महंगी लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है। नई रेंज रोवर के साथ यश और उनके परिवार की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे यश के वीडियो से किस सीरीज की मॉडल की पहचान करना मुश्किल है. मगर अभिनेता यश ने 2023 लैंड रोवर रेंज रोवर के टॉप-ऑफ-द-लाइन ऑटोबायोग्राफी मॉडल को चुना है।

उन्होंने सेंटोरिनी ब्लैक के क्लासी शेड में एक एसयूवी खरीदी है। कार के बाहरी हिस्से में ब्रश्ड एल्युमिनियम एक्सेंट हैं। जो हाई क्लास ब्लैक कलर की तुलना में खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगता है। पोस्ट किए गए वीडियो में यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित एक एसयूवी चलाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में अभिनेता यश अपने दोनों बेटों के साथ एक एसयूवी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

--Advertisement--