
happy holi 2025: होली भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। हालाँकि, ये पर्व आपकी त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है। होली के रंगों से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। होली खेलने के बाद आप इन स्किनकेयर टिप्स का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।
रंग खेलने के बाद अपने चेहरे को हल्के फेसवॉश से धो लें। सौम्य फेस वॉश आपकी त्वचा को शुष्क नहीं करेगा। नारियल तेल या जैतून के तेल से चेहरे की मालिश करने से होली का रंग जल्दी छूट जाता है। चेहरा धोने और तेल लगाने के बाद चेहरे पर गुलाब जल का छिड़काव करें। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी।
दही, हल्दी और शहद को मिलाकर पैक तैयार करें और इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इससे होली का रंग आसानी से उतर जाएगा।
आंखों में कलर जाने से इंफेक्शन और जलन हो सकती है। इसलिए होली खेलने से पहले आंखों में रक्षात्मक गॉगल्स या चश्मा लगाएं। यदि रंग आंखों में चला जाए, तो आनन फानन ठंडे पानी से आंखों को धो लें और यदि समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।