img

International Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को सम्मान देने औरउनकी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

ये पहली बार कब मनाया गया था

महिला दिवस पहली बार 1909 में अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी द्वारा मनाया गया था। हालाँकि, 1975 में इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई। बीसवीं सदी में यूरोप और अमेरिका में मजदूर आंदोलन के कारण महिला दिवस के विचार को बल मिला। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने कार्यालय में काम के घंटों की सीमा के साथ-साथ अपने अधिकारों की भी मांग की।

8 मार्च खास दिन क्यों

सन् 1971 में रूस में महिलाओं ने ऐतिहासिक हड़ताल की और इसी हड़ताल के कारण उन्हें वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वो दिन 8 मार्च है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक समानता, आर्थिक स्वतंत्रता और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है।

2025 की थीम क्या

इस वर्ष महिला दिवस का विषय "कार्रवाई में तेजी लाना" है। इस थीम का मकसद महिलाओं को समान न्याय प्रदान करना और बिना किसी भेदभाव के उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।