img

bizarre Chinese food: चीन की जीवनशैली हमेशा से दुनिया भर के लिए चर्चा का विषय रहा है। यहां के लोग न केवल अजीब व्यंजनों का आनंद लेते हैं, बल्कि ऐसे अनोखे और चौंकाने वाले भोजन भी पसंद करते हैं, जो बाकी दुनिया के लिए बहुत गंदे लग सकते हैं।

कोरोना आपदा के बाद से चीन के भोजन और उसकी स्वच्छता को लेकर वैश्विक बहस और तेज हो गई है। कई बार यहां के कुछ व्यंजन इतने अनोखे होते हैं कि वे लोगों को हैरत में डाल देते हैं। चाहे वह खरगोश का सिर हो या कीड़ों से बनी कॉफी, ये सब चीन की खान-पान संस्कृति को उजागर करता है। आइए जानते हैं चीन के कुछ ऐसे ही अजीब व्यंजनों के बारे में।

खरगोश वाली डिश- चीन के सिचुआन प्रांत में खरगोश बहुत शौक से खाया जाता है। यहां देश के लगभग 95% खरगोशों का उपभोग किया जाता है। मगर खास बात ये है कि यहां के लोग केवल खरगोश का मांस ही नहीं, बल्कि उसके सिर को भी बड़े चाव से खाते हैं। इसे खाने में काफी मेहनत लगती है क्योंकि इसमें हड्डियां ज्यादा होती हैं।

कॉफी/चाय में तले हुए कीड़े- युन्नान प्रांत के एक कैफे ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और अनोखा मेनू पेश किया है – कॉफी में डीप फ्राई किए गए कीड़े! कैफे के मालिक का कहना है कि ये कीड़े कुरकुरे होते हैं और चाहें तो इनके ऊपर से नमक भी डाला जा सकता है।

टमाटर सूप में उबले कीड़े- युन्नान प्रांत में प्रोटीन से भरपूर एक और अनोखा व्यंजन तैयार किया जाता है। यहां के लोग इसे खूब चाव से खाते हैं।