img

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में के एक इलाके में तेंदुए की दहशत है। दिल्ली के बुराड़ी के जगतपुर गांव में कहनी से एक तेंदुआ आ गया है। जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने लोगों पर हमला भी किया, जिसे कई लोग घायल हो गए। तेंदुए की सुचना पर इलाके में इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ होने की सूचना मिलने के बाद  मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे।इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

जानकारी के मुताबिक कोमवार की सुबह लगभग छह बजे दिल्ली के बुराड़ी के जगतपुर गांव में लोगों को तेंदुआ दिखा। तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया। तेंदुए के हमले से कई लोगों के घायल होने की सुचना है। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ एक घर में घुस गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। राजधानी में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तेंदुए ने तीन लोगों महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के सात सदस्य और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राजधानी में तेंदुआ कहाँ सड़े आया, इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। 

--Advertisement--