img

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ईमानदार थे, हैं और रहेंगे। अरविंद केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे। बीजेपी पर तंज़ कस्ते हुए संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वालों को चुनाव में सौ सीटें भी नहीं मिलेंगी। संजय सिंह रविवार को मीडिया से मुखातिब थे।  

आप सांसद ने कहा कि जेल से छूटने के बाद सुनीता भाभी से मिलने गया और पहली बार उनके आंख में आंसू देखे। आप कार्यकर्ताओं को इन आंसुओ का बदला लेना है।  संजय सिंह ने तंज़ कसते हुए कहा कि 400 का नारा लगाने वालों को लोकसभा चुनाव में 100 सीटें भी नहीं आएंगी। बीजेपी वाले कह रहे थे कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे। मैं कहना चाहता हूं कि देश का संविधान मोदी जी ने नहीं लिखा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। 456 में से सिर्फ चार गवाहों ने केजरीवाल का नाम लिया। देशवासियों को पता होना चाहिए कि इन गवाहों ने किन परिस्थितियों में अरविंद केजरीवाल का नाम लिया। संजय सिंह ने कहा कि आठ बयानों में केजरीवाल का नाम नहीं, सिर्फ दो बयानों के आधार पर उन्हें जेल में डाल दिया।

आप सांसद ने दावा किया कि 55 करोड़ का मनी ट्रेल बीजेपी के खिलाफ साबित है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की मनी ट्रेल बीजेपी तक जाने की जांच सरकार और LG को करानी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी से महंगाई, बेरोजगारी और लोकप्रिय सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का बदला लेना है। लोकतंत्र को बचाने की बड़ी लड़ाई लड़नी है।

 

--Advertisement--