img

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपने शांत स्वभाव और कप्तानी के लिए मशहूर हैं, बल्कि बाइक्स के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। धोनी के गैराज में 100 से भी ज्यादा बाइक्स मौजूद हैं, जिनमें से कई तो रेयर और लिमिटेड एडिशन मॉडल्स हैं।

कैसी हैं धोनी की बाइक्स?

धोनी के पास भारतीय से लेकर विदेशी ब्रांड्स की लग्जरी और स्पोर्ट्स बाइक्स हैं। उनके कलेक्शन में Yamaha, Ducati, Kawasaki, Harley Davidson, Norton, Confederate Hellcat और Rajdoot जैसी कई बाइक्स शामिल हैं।

धोनी को खासतौर पर विंटेज और क्लासिक बाइक्स का बेहद शौक है, जो उनके गैराज में साफ झलकता है।

गैराज की झलक

धोनी ने अपने फार्महाउस में एक विशेष बाइक गैराज बनवाया है, जो किसी म्यूजियम से कम नहीं लगता। यहां बाइक्स को करीने से रखा गया है और हर मॉडल की देखरेख की जाती है।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जानकारों की मानें तो धोनी के बाइक कलेक्शन की कुल कीमत 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। कुछ बाइक्स की कीमत ही ₹30 लाख से ऊपर है। उनकी एक Confederate X132 Hellcat बाइक की कीमत ही लगभग ₹50 लाख मानी जाती है।
 

--Advertisement--