img

IPL की ट्रॉफी जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन खबरों में एक खबर ये भी थी कि धोनी IPL समेत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने जा रहे हैं. धोनी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, मगर अगर करते भी हैं तो इससे उनकी कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। धोनी इतना बड़ा ब्रांड बन गए हैं कि उनके पास पैसा आता रहता है। अब हम धोनी के बारे में कम और उनकी एक कंपनी के सीईओ के बारे में ज्यादा बताने जा रहे हैं। क्योंकि उस शख्स का माही से एक खास रिश्ता है।

सास चलाती हैं कंपनी

शीला सिंह एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। यह कंपनी करोड़ों का बिजनेस करती है। अच्छी बात यह है कि शीला सिंह साक्षी सिंह की मां यानी धोनी की सास हैं। इतना ही नहीं इस कंपनी में एक और सीईओ हैं धोनी की पत्नी साक्षी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वास्तव में जब अपने व्यापारिक साम्राज्य के विस्तार की बात आई तो धोनी ने परिवार के सदस्यों पर अधिक विश्वास किया और अपनी सास को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। वह 2020 से कंपनी की प्रमुख हैं।

कंपनी नई ऊंचाइयों पर

यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि शीला सिंह पहली बार किसी कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं, मगर उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शीला सिंह के पति आरके सिंह अपने शुरुआती करियर के दौरान एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी के साथ कनोई ग्रुप की 'बिनागुड़ी टी कंपनी' में काम करते थे। उस समय शीला सिंह गृहिणी थीं और घर और बच्चों की देखभाल करती थीं।

साक्षी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं

जानकारी के अनुसार, शीला सिंह और साक्षी धोनी के नेतृत्व में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की नेटवर्थ 800 करोड़ के पार पहुंच गई है. साक्षी धोनी फिलहाल एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं। धोनी एंटरटेनमेंट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी द्वारा स्थापित कई कंपनियों और व्यावसायिक उपक्रमों में से एक है। तो उनकी दौलत 1030 करोड़ हो गई है। धोनी कई कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिससे उन्हें हर साल अच्छी खासी आमदनी होती है।

--Advertisement--