img

Mamata Banerjee: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की। गिरिराज सिंह ने कहा कि जैसे किम जोंग उन को विरोध बर्दाश्त नहीं है, वैसे ही ममता बनर्जी को बंगाल में विरोध बर्दाश्त नहीं है।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने जिस तरह से बयान दिया है वह किसी डेमोक्रेट का नहीं हो सकता। चूंकि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनका व्यवहार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जैसा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह किम जोंग उन को विपक्षी दल पसंद नहीं है, उसी तरह ममता बनर्जी को भी पसंद नहीं है।

इस बीच आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले से पूरे देश में आक्रोश है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा, 'याद रखें, अगर बंगाल जलेगा तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेगा।' ममता बनर्जी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

ममता बनर्जी के बयान को लेकर बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है। साथ ही सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से राज्य में अशांति फैलने की आशंका जताई है।

--Advertisement--