मौसम विभाग ने झारखंड के लिए जारी किया अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार

img

झारखंड के कई इलाकों में पानी गिर रहा है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश दुमका में रिकॉर्ड की गई है और सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि गरजना वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

साइक्लोन सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड में देखने को मिल रहा है। वज्रपात को लेकर सावधान रहने की अपील झारखंड वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। आज राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी और सितंबर तक रहेगा। महीने की शुरुआत में बारिश और तेज हो सकती है। संभावना ज्यादा है।

आपको बता दें कि रांची, धनबाद, गोड्डा, जमशेदपुर, गिरीडीह, देवघर, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, रामगढ़ समेत कई शहरों में बारिश हो सकती है। 

Related News