img

भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी में से एक है। इससे अगले कई सालों में भारत का नाम प्रमुख विकसित मुल्कों की कतार में शामिल हो सकता है। कई विशेषज्ञ एक ही राय रखते हैं. इसमें नीति आयोग ने अनुमान लगाया है कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर लेगा.

भारत मौजूदा समय में 3.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की पांच सबसे बड़ी इकॉनमी में से एक है। 2030 तक भारत के जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी के अनुसार, 2030 तक भारत की नॉमिनल जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा नीति आयोग 2047 तक भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार कर रहा है।

30 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा भारत

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने हाल ही में कहा है कि 2047 तक भारत को लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। विज़न इंडिया 2047 का मसौदा दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा और अगले तीन महीनों में पेश किया जाएगा। इसके बाद तेजी से आगे बढ़ता हुआ भारत 24 साल बाद लक्ष्य की ओर काम करना शुरू कर देगा और अपने अनुमानित आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

 

--Advertisement--