img

Sexual Exploitation: बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने ज़ैन उल को 17 साल की सज़ा सुनाई है। उस ने खुद को एक प्रसिद्ध किशोर यूट्यूबर के रूप में प्रस्तुत कर 286 से ज्यादा लड़कियों को सेक्स के लिए ब्लैकमेल किया। ये घटना इंटरनेट पर सेक्सटॉर्शन के सबसे गंभीर मामलों में से एक माना जा रही है।

लड़कियों को ऐसे करता था परेशान

युवक ने एक 15 वर्षीय अमेरिकी की पहचान चुराई और सोशल मीडिया पर किशोर लड़कियों से संपर्क किया। उसने इन लड़कियों को यौन क्रियाओं पर बातचीत के लिए प्रेरित किया और फिर प्राप्त संदेशों और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल किया। जैन ने धमकी दी कि यदि वे उसकी बात नहीं मानेंगी, तो वह उनके आपत्तिजनक फोटो उनके परिवार और दोस्तों को भेज देगा, जिससे उसने उन्हें सेक्स के लिए मजबूर किया। और तो और उसने पालतू जानवरों से भी लड़कियों के संबंध बनवाए थे।

अपराधी ने अपने कृत्यों की लाइव स्ट्रीमिंग की, जिसमें एक बार 98 लोग शामिल हुए। वह ऑनलाइन "इनसेल" समुदाय का भी सदस्य था, जो महिलाओं के प्रति नफरत फैलाता है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को ऑस्ट्रेलिया का सबसे भयानक ऑनलाइन शोषण मामला बताया। अदालत ने राशिद को 17 साल की सज़ा सुनाई, जिसमें वह अगस्त 2033 में पैरोल के लिए आवेदन कर सकेगा।

 

--Advertisement--