img

राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म एक समस्या है जो लंबे समय से चली आ रही है। दुष्कर्म जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार कई कदम उठाती है, मगर एक ताजी घटना से ऐसा लगता है कि बलात्कारियों पर सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का कोई असर नहीं हो रहा है। एक ताजी घटना राजधानी दिल्ली से आई है, जहां एक ढोंढी बाबा ने कई बार एक 14 वर्षीयी युवती से दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का इल्जाम लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए ढोंगी के पास ले जाती थी। परन्तु तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने नाबालिग संग कई मर्तबा रेप किया। जब बच्ची दो महीने की गर्भवती हुई, तब घटना का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो के अंतर्गत केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।

नाबालिग की मां ने बताया कि उसे पहले लगा कि उसकी बेटी ठीक हो रही है। ऐसे में उसने तांत्रिक पर संदेह नहीं किया। फिर जब युवती के प्रेग्नेंट होने की बात पता चली तो उसका शक सीधें तांत्रिक पर गया और महिला सीधे थाने पहुंची।

 

 

--Advertisement--