Up kiran,Digital Desk : बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता धनुष की शादी की अफवाहें इन दिनों सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं। इस बीच मृणाल ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि धनुष उनके लिए भाई समान हैं और उनके बीच का रिश्ता केवल आपसी सम्मान और प्रोफेशनल है।
वायरल स्टेटमेंट पूरी तरह फेक
सोशल मीडिया पर एक लंबा स्टेटमेंट वायरल हुआ जिसमें मृणाल ने शादी और निजी जीवन को लेकर अपनी राय बताई थी। हालांकि, उनकी टीम ने स्पष्ट किया कि यह स्टेटमेंट असली नहीं है और मृणाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।
मृणाल ने इससे पहले भी 14 फरवरी को धनुष से शादी की खबरों को बार-बार अफवाह बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "अरे मुझे तो इनवाइट ही नहीं किया गया।"
मृणाल की फिल्मों में वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा मृणाल की पाइपलाइन में ‘डकैत’ भी है, जिसमें उनके साथ आदिवी शेष नजर आएंगे।




_1372198843_100x75.png)